नई दिल्ली (एडीएनए)।
दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आने से उसे दिल्ली वापस लौटना पड़ा। तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही यात्रियों में पड़कंप मच गया।
स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-497 दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरी थी, टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान में तकनीकी खराबी के संकेत पायलटों को मिले और उन्होंने तुरंत वापस लौटने का फैसला किया। स्पाइस जेट की तरफ से बताया गया कि सभी यात्री औक क्रू मेंबर सुरक्षित विमान से बाहर निकाले गए। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया।